शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों शहर में कई सामाजिक,धार्मिक संगठनों के द्वारा गरीब लड़कियों की शादी कराने का सिलसिला चल पड़ा है,जिससे समाज के अंदर निर्धन परिवार के लोगों की लड़कियों की शादी पैसे के अभाव में नहीं हो पा रही है, मगर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा इस तरह का कार्य कोअंजाम देकर बहुत सारे निर्धन परिवारों की जवान लड़कियों की शादी समय पर हो जा रही है,जो समाज के लिए एक आईना है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के मीनाबाजार के पास ही अवस्थित जंगी मस्जिद में,13 गरीब,अनाथ,बेसहारा लड़के, लड़कियों की शादी कराने की रस्म कोअंजाम दिया गया, एक साथ 13 जोड़ियां जीवनसाथी बन गई। इस पुण्य काम कोअंजाम देने वाले शहर के धार्मिक संगठन, दीनी व मिलली जमातों का संयुक्त संगठन की वेलफेयर ट्रस्ट ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 जोड़ियां शादी कराई, अगले वर्ष 9 नवंबर को पुनः इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करने की घोषणा भी की गई। यह 13 जोड़े विभिन्न जगह से आए हुए थे इनमें कुछ स्थानीय थे, और कुछ दूसरे शहरों से भी आए हुए थे,जिन लोगों का निकाह स्थानीय जंगी मस्जिद में, मौलाना नजमुद्दीन अहमद कासमी,मौलाना हसन मानवीय नदवी,मौलाना महबूबआलम नोमानी, आमिर अराफात कासमि,मौलाना नियाजअहमद कासमी के अलावाअन्य मस्जिद के इमाम व शहर के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में निकाह पढ़ाया गया,साथ ही कुबोलियत कराई गई। 13 जोड़ियां के निकाह होने के बाद उनको जिंदगी गुजारने के लिए, जीवन यापन करने के लिए सारे समान दिए गए,जो एक शादी के वक्त में दहेज के रूप में दिया जाता है,जिससे लड़का/लड़की अपने दांपत्य जीवन को खुशी-खुशी गुजार सकें, इतना ही नहीं,वर वधु के माता-पिता और संबंधियों को जो निकाह के समय मौजूद थे,उन्हें खाना खिलाकर सभी जरूरी साजो सामान के साथ रुखसत किया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026