शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
अपराध की साजिश रचते हुए चार शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है,सभी शातिर अपराधी के पास से दो पिस्तौल,एक कट्ट,11कारतूस, एक चोरी की बाइक जप्त किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार शातिर अपराधी एक जगह जमा होकर किसी बड़े घटना कोअंजाम देने के लिए तत्पर हैं,गुप्त सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन चारों शातिर अपराधियों को पकड़ लिया, इनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में संवाददाता को बताया कि बेतिया नगर क्षेत्रअंतर्गत बड़ा रमना मैदान में यह चारों शातिर अपराधी एक जगह जमा होकर किसी बड़े घटना कोअंजाम देने के लिए तत्पर थे,पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों शातिर अपराधी को पकड़ लिया। इन सभीशातिरअपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्ष डीएसपी,अमरकांत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,उन्होंनेआगे बताया कि गिरफ्तारअपराधियों की पहचान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत,बरवत प्रसाराइन निवासी,शिवमंगल राम के पुत्र रविंद्र कुमार,जोगेंद्र प्रसाद के पुत्र,ओमप्रकाश कुमार, बरगाह शांति चौक निवासी, विनय पटेल के पुत्र रोहित कुमार तथा बानुछापर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीया महत्व के पुत्र,हरिओम कुमार उर्फ डीसील के रूप में की गई है। इन अपराधीयो का नगर थाना बेतिया और मुफस्सिल थाना बेतिया में कई कांड के अभियुक्त हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026