Tranding

73 लीटर शराब के साथ पकड़े गए चार कारोबारी..

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के मसौंधा जंगल से 73 लीटर शराब के साथ चार कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार कारोबारी इसी जिले के धनगांई एवं बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते 17 नवंबर 2024 को बहेरा थाना क्षेत्र के मसौंधा जंगल के रास्ते को घेराबंदी कर 73 लीटर शराब के साथ चार कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।वे बाइक से अवैध बियर एवं विदेशी शराब ला रहे थे।गिरफ्तार कारोबारी के नाम मनीष कुमार(22 वर्ष),संतोष कुमार (22 वर्ष), प्रमोद कुमार (38 वर्ष) एवं संजय कुमार (27 वर्ष) है,जो पड़ोसी थाना धनगांई एवं बाराचट्टी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल उत्पाद विभाग के अधिकारियों में एस.आई. प्रभात कुमार,एएसआई संतोष कुमार, सिपाही अभय कुमार,मोहित कुमार, नीपू कुमारी,सोनाली गुप्ता, शांति कुमारी, निक्की कुमारी के अलावे होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026