शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
प्रभारी जिलाधिकारी,सुमित कुमार की अध्यक्षता में,आज समहारणालय सभाकक्ष में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत,आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष अभियान की सफलता के निमित जिलास्तरीय एक समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी।
प्रभारी जिलाधिकारी,सुमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि जिले मेंआयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु इस बार यह महाभियान, 20.11.2024 से दिनांक-10.12.2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस महाभियान में जिले को बेहतर प्रदर्शन करना है।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जविप्र दुकानदारों,जीविका दीदियों,आशा कार्यकर्ताओं, एमओआईसीआदि को सक्रिय होकर इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है,उन्होंने निर्देश दिया कि महाभियान को लेकर लगने वाले कैम्प में लाभुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प स्थल/तिथि सहित आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक कागजातों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाय ताकि शत-प्रतिशत व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि इस महाभियान के दौरान जिला के जनवितरण प्रणालीकेन्द्रों, पंचायत भवन,सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी काउंटर पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही आशा घर-घर जाकर भीआयुष्मान कार्ड का निर्माण करेंगी।इसअभियान में फरवरी 2024 तक बने सभी राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य काआयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है। इसके साथ ही आयुष्मान वय वंदना योजनाअंतर्गतआधार कार्ड केअनुसार 70 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाना है। अभियान के दौरानआयुष्मान कार्ड का निर्माण बिल्कुल निःशुल्क होगा।इस अवसर पर जिलास्तरीय संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम,जीविका,डीपीसी, आयुष्मान, सीएससी सहित अन्यअधिकारी उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखं विकास पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026