Tranding

एक ही रात में एक ही गांव के तीन घरों में भयंकर चोरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

 इन दिनों शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक फैला हुआ है,मौका पाते ही चोर घरों में घुसकर चोरी करने की घटना कोअंजाम देकर आसानी से चंपत हो जा रहे हैं चोर चोरी करने के लिए चारों तरफ घूम कर यह पता लगा ले रहे हैं कि गृह स्वामी घर से बाहर हैं,शादी ब्याह या अन्य कार्यक्रम में घर से बाहर गए हुए हैं, तभी जाकर घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं,और इसमें चोरों को सफलता मिल जा रही है, लाखों लाख के समान,जेवर, नगद रुपया,टीवी,फ्रिज, एलइडी को चोरी करके ले जा रहे हैं,मगर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,यह समझ से परे की बात है कि पुलिस का गस्ती दल और डायल 112 की टीम पता नहीं कहां रहती है कि चोर आसानी से चोरी कर ले रहे हैं। पुलिस को घटना की सूचना,ग्रामीण या गृहस्वामी के द्वारा देने पर ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करने में जुट जाती है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत,लालगढ़ गांव के लालगढ पंचायत में चोरों ने एक ही रात में एक ही गांव के तीन घरों में जबरदस्त चोरी के घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026