Tranding

पं0 भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज , गोरखपुर में विधिक सहायता क्लिनिक के तत्वधान में लॉ क्लब का गठन किया गया..

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पं0 भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज , गोरखपुर में विधिक सहायता क्लिनिक के तत्वधान में लॉ क्लब का गठन किया गया जिसके अंतर्गत विधि अंतिम वर्ष के छात्र, छात्राओं ने इसमे भाग लिया और अन्य छात्र छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभायी। लॉ क्लब का गठन समन्वयक श्री चंद्रभूषण तिवारी और श्री फखरुद्दीन के दिशा निर्देश में लॉ क्लब के पदाधिकारियो का गठन किया गया जिसमें दीपेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, श्वेता गुप्ता को उपाध्यक्ष, कृतिका वर्मा को सचिव, और प्रखर राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। समस्त छात्र छात्राएं इस क्लब के सदस्य के रूप में रखे गए हैं विधिक सहायता क्लिनिक के समन्वयक श्री चन्द्र भूषण तिवारी ने लॉ क्लब के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि इसके माध्यम से लोगो को विधिक रूप से जागरूक करना उनके अधिकारों के बारे में बताना और उनके बीच उत्पन विवाद के निपटारे के लिए उचित सलाह देना है।तथा साथ ही साथ आस -पास के गांव मे विधिक सहायता शिविर लगा कर लोगो को उनके बीच उत्पन्न हुऐ विवाद के सबंध मे जानकारी देना हैं श्री फखरुद्दीन ने कहा कि लोगो को विधि की जानकारी और किसी विवाद के लिए उचित फ़ोरम के सम्बन्ध मे सलाह देना विधिक सहायता क्लिनिक का प्रमुख कर्तव्य है l महाविद्यालय के प्रचार्य डाॅ. अभिषेक पांडे ने लॉ क्लब के निर्वाचित सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनके सम्यक रूप से कार्य करने की अपेक्षा की।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026