शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
शराब तस्करी के मामले में आम लोग तो पकड़े ही जा रहे हैं,मगर राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी भी पीछे नहीं है, वे लोग भी शराब तस्करी में संलिप्त हैं, इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि बगहा पुलिस जिला के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष,सुजीत सिंह को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान उनके कब्जे से 4:30 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है।मामले में सुजीत सिंह के साथ उनके चालक रामू राम को भी गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जप्त किया है।उत्पाद निरीक्षक,पी एन सिंह ने संवाददाता को बताया कि उन्हें भोलापुर खरहट इलाके में अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी,इसके आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की, छापेमारी के दौरान एक बाइक के डिग्गी से 4:30 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। मौके पर मौजूद सुजीत सिंह और उनके चालक रामू राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उत्पाद निरीक्षक ने संवाददाता को बताया कि जांच टीम इस घटना की जांच कर रही है, इसकेअलावा बगहा पुलिस जिला के भाजपा के जिलाअध्यक्ष,भूपेंद्र नाथ तिवारी ने भी संवाददाता को बताया कि तीन सदस्य टीम गठित की गई है,जो विधिवत जांच कर रही है,अगर जांच में मामला सही पाया गया तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026