Tranding

महिला समूह का 22 लाख रुपया का ठगी कर पति पत्नी हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों महिला समूह बनाकर महिलाओं में उनको स्वरोजगार से जुड़ने के लिए अपना रोजगार शुरू करने के लिए समूह के नाम पर लोन दिया जा रहा है,जिससे महिलाओं में सशक्तिकरण की भावना जाग उठे,साथ ही अपना रोजगार चलाकर अपने अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें,साथ ही लोन के नाम पर दिए गए राशि को थोड़ा-थोड़ा करके कर्ज की आ जाएगी कर सके। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि तेलपुर पंचायत के भौंकरहा इस्लामपुर गांव के दो दर्जन महिला पुरुषों के नाम पर गांव के ही पति-पत्नी ने 22 लख रुपए का ठगी कर घर से फरार हो गए हैं। पीड़ित महिला पुरुषों ने लौरिया थाना में आवेदन देकर ठगी कर फरार पति-पत्नी को गिरफ्तार करने,उनसे समूह का पैसा रिकवरी करने की मांग की है। 

पीड़िता का आरोप है कि सभी ने माइक्रो बैंक से समूह लोन लिया था,इस समूह लोन का हेड गांव का ही सगीर मियां और उसकी पत्नी,शबाना खातून है,इन दोनों पति पत्नी ने धोखे से हम सबों का आधार कार्ड,पहचान पत्र,बैंक का पासबुक ले लिया। बसवारिया, लौरिया,रामनगर नकटियागंज आदि बैंकों से समूह लोन का पैसा उठा लिया,जिस की जानकारी हम सबों को नहीं थी,इधर बीते 30 नवंबर को जब बैंक के अधिकारी हमारे घर पहुंचकर लोन का पैसा मांगने लगे तो पता चला कि पति-पत्नी धोखे में हमारा कागजात और साइन कराकर पैसा उठा लिए हैं, जब उनके घर पर हम सभी गए तो पता चला कि दोनों घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं,वहीं पीड़ित श्मसुन निशा ने आरोप लगाया है कि दोनों पति-पत्नी बिना हमारी जानकारी के दो लाख ₹10 हजार उठा लिए हैं,उन्हें ढूंढने में समय लगने के कारण थाना में विलंब से आवेदन दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026