शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
आपसी विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे को घर में बंद कर पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया,पीटने के क्रम में चिल्लाने के कारण आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ना चाहा,मगर दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं टूट सका,अंत में पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस पूरे दलबल के साथ आकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर को देखकर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेजा,मगर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोखराहा पंचायत के भलुई गांव की बताई गई है। घटना के सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन के हवाले कर, मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान भूलई गांव निवासी, रामाशीष भगत के 24 वर्षीय पुत्र,नरेंद्र कुमार के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि मामला में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने आगे बताया कि सुबह नरेंद्र सोच के लिए घर से बाहर निकाला था,लौट के क्रम में घात लगाकर बैठे हुए पाटीदार के लोगों ने उसे घर में ले जाकर बंद करके पिटाई करना शुरू कर दिया,जान से मारने की नीयत से पिटाई करने लगे,चिल्लाने की आवाज पर लोग दौड़े,तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है, पिटाई की आवाज आ रही है, काफी मशक्कत के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को फोन किया गया। युवक को इतना पीटा गया था कि वह अधमरा हो गया था, उसके हाथ पैर जवाब दे चुके थे,बड़ी बेदर्दी से पीटा गया था,साथ ही अमानवीय व्यवहार किया गया था,इसमें दोषी को भरपूर सजा मिलनी चाहिए ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026