पीएनबी सरवां बाजार की शाखा ने ग्राहक को दिया दो लाख का चेक
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक सरवां बाजार की शाखा ने मृतक खाताधारी फुलकुमारी देवी के पति रविन्द्र चौधरी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रूपये का चेक दिया। पीएनबी सरवां बाजार के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि बजरकर पंचायत के कलउआ कला निवासी रविंद्र चौधरी को दो लाख का चेक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया गया। मृतक खाताधारी फुलकुमारी देवी के द्वारा 436 रूपये का बीमा बैंक के द्वारा करवायी थी। उसका लाभ बैंक के द्वारा दिया गया। वहीं पीएनबी सीएसपी सोभ शाखा के बिरेन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक आश्रित के परिजन का लाभ दिया गया। यह खाता सीएसपी सोभ के द्वारा खोला गया था और बीमा भी किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि आम नागरिकों से निवेदन हैं कि सभी लोग सरकार के द्वारा चलाये जा रही बीमा योजनाओं का लाभ बैंक से या सीएसपी से जुड़ कर अवश्य ले। वहीं चेक प्राप्त कर रहे रविन्द्र चौधरी ने बताया कि हमें मुश्किल समय मे बैंक के द्वारा जो सहयोग किया गया वह बहुत ही सराहनीय हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों मे अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा , हेड कैशियर अभिषेक रंजन, होरिल कुमार यादव, आयुष कुमार, रिकवरी प्रतिनिधि दिपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026