Tranding

आदर्श संकुल मध्य विद्यालय भटगामा को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्लस टू बनाने की मांग...

नौशाद आलम

चौसा, मधेपुरा, बिहार

आदर्श संकुल मध्य विद्यालय भटगामा को प्लस टू विद्यालय बनाने की मांग इन दोनों तूल पकड़ा हुआ है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेश कुमार उर्फ बंटी, ग्रामीण मिथिलेश यादव दिनेश यादव, अजय चौधरी रूपेश कुमार ने शिक्षा विभाग को एक पत्र प्रेषित कर कहा है कि चौसा प्रखंड के सुदूर वर्ती भटगामा जीरो माइल में इंटर स्तरीय विद्यालय का नहीं होना काफी निंदनीय है, उन लोगों ने कहा कि यहां पर सरकारी स्तर पर इंटर स्तरीय की पढ़ाई करने के लिए लोगों को 2 किलोमीटर दूर चन्दसुरी या चौसा टोला जाना पड़ता है। उन लोगों ने कहा कि भटगामा में वर्ष 1930 ई० में शिक्षा की अलग जगाने के लिए ग्रामीणों की पहल पर प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी। उसके बाद 1971 में मध्य विद्यालय स्टार की पढ़ाई शुरू हुई, उन लोगों ने आवेदन यह कहा कि 1980 में आठवीं तक की पढ़ाई इस स्कूल में की जा रही थी। लोगों ने कयास लगाए बैठे हैं कि यह विद्यालय कब प्लस टू होकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई होगी। लेकिन शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता की वजह से यह विद्यालय प्लस टू स्तर की पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाया। जिसके वजह से यहां के सैकड़ों मेघावी छात्र-छात्राएं या तो प्राइवेट अनुबंध स्तर के स्कूलों का सहारा लेते हैं या 3 किलोमीटर दूर दूर विद्यालय में इंटर की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026