Tranding

वंशीधर ब्रजवासी की ऐतिहासिक जीत शिक्षकों की एकता की जीत है : कौमी असातिजह तंजीम

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

मुजफ्फरपुर / हाजीपुर (वैशाली) बिहार

कौमी असातिजह तंजीम बिहार के एक शिष्टमंडल ने नव निर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी को उसकी शानदार जीत पर उनके दामु चौक स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई दी।शिष्टमंडल का नेतृत्व कौमी असातिजह तंजीम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ताजुल आरफीन ने की।शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ताजुल आरफीन के साथ प्रदेश संयोजक मोहम्मद रफी, सचिव मोहम्मद ताजुद्दीन, संरक्षक अब्दुल हसीब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रिजवान, रजी अहमद, नसीम अख्तर, मोहम्मद अमानुल्लाह, नाजिर असरार आरफी, जिला अध्यक्ष शमशाद अहमद साहिल, कोषा अध्यक्ष मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद शमशाद आलम, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद सज्जाद, हाफिज रिजवानुल्लाह, जुबैर आलम, नौशाद आलम, जाहिद अनवर, जमशेद हुसैन, मोहम्मद मोकीम, कमर अशरफ, आशिक हुसैन, मोहम्मद बशीर, बदीउज्जमां और जकी अनवर इरफानी आदि शामिल थे। ब्रजवासी जी ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत बिहार के पांच लाख शिक्षकों की जीत है जो व्यवस्था की उपेक्षा का शिकार हैं। उन्होंने ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहीम जारी रखने का संकेत भी दिया। ताजुल आरफीन ने कहा इस जीत से यह संकेत मिलता है कि पूरे बिहार का शिक्षक यदि एकजुट हो जाए तो हमारी समस्याओं का समाधान स्वत: ही हो जाएगा। मोहम्मद रफी ने कहा कि ब्रजवासी जी की जीत ने सरकार को शिक्षकों की एकता का संकेत दे दिया है और अब कभी भी ब्रजवासी जी के नेतृत्व में पांच लाख शिक्षक पटना की सड़कों को पाट सकता है। मोहम्मद ताजुद्दीन ने कहा कि इस अवसर को गनीमत समझें और जो भी शिक्षक इधर उधर हैं एकजुट हो जाएं।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026