Tranding

संघर्ष के सारथी थे मनोज कुमार : कुशवाहा

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

नव सृजित प्राथमिक विद्यालय ताजपुर बुजुर्ग नया टोला महुआ में कार्यरत शिक्षक मनोज कुमार राय के असामयिक निधन पर उनके घर ताजपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।मौके पर उपस्थित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला शाखा वैशाली के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि मनोज राय संघर्ष के एक सारथी रहे हैं। वर्ष 2003 से लेकर अभी तक नियोजित शिक्षकों के हुए हर आंदोलन में उनकी भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है। संघर्ष के हर मोर्चे पर एक सफल सारथी की तरह खड़े रहते थे। वे एक सामाजिक व्यक्ति भी थे, समाज के हर कार्यक्रम में शामिल होना उनके नियति रही है। उन्होंने कहा कि आज उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शिक्षकों की समस्या को लेकर संघर्ष करना उनकी पहचान रही है। शिक्षकों ने एक संघर्ष के साथी को खोया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष असर्फी दास, सचिव अरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष ललित दास, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, विपिन कुमार,मुन्ना रजक, मोतीलाल पासवान, मुकेश कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद शौकत अली, श्रीकांत कुमार, मनोज कुमार गुंजन, नरेश ठाकुर, संजीव कुमार गिरी,संजय कुमार सुमन, सिकंदर कुमार, पूनम कुमारी, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026