Tranding

मुसलमानों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के हाथों कब्रिस्तान के उपर बने निजी अस्पताल का उद्धाटन निंदनीय : भारती

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

बीते 12 दिसंबर को महुआ बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन मुसलमानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व मुख्य मंत्री व राजद के सुप्रीमों माननीय लालू प्रसाद यादव के हाथों किया गया था।इस अस्पताल को लेकर एक नया मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल का उद्धाटन लालू प्रसाद यादव ने किया है वह कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया गया है।जिसकी हर कोई निंदा कर रहा है।इस संबंध में आप सब की आवाज़ (आशा) पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अली इमाम भारती ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव द्वारा वैशाली जिले के महुआ जवाहर चौक पर महुआ मुकुंदपुर के कब्रिस्तान वक्फ स्टेट संख्या 2883,जिसका खेसरा संख्या 262 के बगल वाले खेसरा संख्या 263 पर बने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया था।जिससे राजद पार्टी और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का असली चेहरा उजागर हो गया।श्री भारती ने बताया है कि महुआ मुकुंदपुर के राजस्व थाना संख्या 294 के पुराने खेसरा संख्या 125 जो 1 बिगहा लगभग रकवा है जो खेसरा नक्शे पर कब्रिस्तान चिंहित किया हुआ है।जिसे 1960 के सर्वे में भू माफिया द्वारा 16 कट्ठा निजी नाम पर करा कर कब्ज़ा कर लिया गया।वहीं 4 कट्ठा में अभी भी कब्रिस्तान जो दयनीय स्थिति में है।वहीं 1960 के भूमि सर्वे में 125 नं खेसरा 262,263,264,265,266 बन गया।जिसमें 262 खेसरा संख्या की भूमि अभी भी कब्रिस्तान है।जो बिहार राज्य सुन्नी वक्फ स्टेट संख्या 2883 में शामिल हैं। मगर 263,264,265,266 खेसरा का लोगो ने निजी नाम पर चढ़ा लिया।जिसको लेकर आंदोलन और संघर्ष जारी है और जल्द ही महुआ मुकुंदपुर कब्रिस्तान वक्फ स्टेट संख्या 2883 की कमिटी वक्फ ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर कर कब्रिस्तान का पुनः सर्वे और अतिक्रमण मुक्त कराएगी।वहीं अभी क्रिशचंद विद्यार्थी यादव ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर एक निजी अस्पताल का निर्माण करा लिया है।जबकि 264,265,266 पर भी अवैध हॉस्पिटल,मार्केट और दुकान खुली हुई है।जिस मामले को लेकर महुआ मुकुंदपुर की आम जनता ने प्रशासन से बार बार आग्रह किया कि कब्रिस्तान संख्या 125 पुराने खेसरा का सर्वे कराया जाएं ताकि मुर्दे की जगह पर जिंदे लोगों का अतिक्रमण हटाकर उसको सही स्थिति में लाया जा सके।वहीं उद्घाटन में राजद सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लालू प्रसाद यादव के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार की महुआ के प्रशासन डीएसपी,थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी,पुलिस इंस्पेक्टर सहित दर्जनों अधिकारी का रहना भी निंदनीय बताया है।वहीं श्री अलीइमाम भारती ने पुनः कहा की राजद सुप्रीमो माननीय लालू प्रसाद यादव को कब्रिस्तान के उपर बनी अस्पताल का ज्ञात था मगर फिर भी उद्घाटन करने आ गये।इस बात से बिहार के मुसलमानों को बखूबी समझ जाना चाहिए कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी के संरक्षण में बिहार के कितने कब्रिस्तान पर कब्ज़ा कराया गया होगा और इस कार्य से उनका सेक्यूलर चेहरा उजागर हो गया।मैं बिहार के तमाम सेक्यूलर पसंद लोगों से आग्रह करता हूं कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस कार्य की निंदा करें और बिहार के तमाम कब्रिस्तान पर से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने का आह्वान करें।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026