Tranding

प्रेमिका ने बात करने से मना किया तो प्रेमी ने पिया जहर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी ने प्रेमिका के द्वारा उससे बात करने से मना करने पर प्रेमी ने जहर पी लिया।प्रेमअंधा होता है,यह कहावत चरितीर्थ होती नजरआई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत,जयमंगलपुर गांव की बताई गई है,परिजनों ने युवक को आनन फानन में इलाज के लिएअनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया,जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक,डॉक्टर विकास कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया।युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान जयमंगलपुर गांव निवासी, अमरुद मियां के 18 वर्ष के पुत्र,राजा मियां के रूप में की गई है।युवक के पिता अमरुद मियां ने संवाददाता को बताया कि उसका बेटा राजा गांव के ही एक लड़की से 3 महीने से प्यार करता था। इधर कुछ दिनों से उसकी प्रेमिका ने उससे बात करने से मना किया,तो उसने जहर पी लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि शाम के समय राजा जहर पीकर खेत में लेट गया,जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आनंन फाननन में युवक को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे,चिकित्स ने उसे रेफर कर दिया। युवक नवमी कक्षा का छात्र बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दासअस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवक के जहर पीने की सूचना मिली है,मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026