Tranding

विवाहिता के संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, गला दबाकर हत्या करने का लगा आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक विवाहिता का संदेश स्थिति में मौत होने की खबर मिली है,मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगडी टोला गांव की बताई गई है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान भोगडी टोला गांव निवासी सुभान गद्दी की पत्नी,संशिदा खातून,उम्र 20 साल के रूप में की गई। उन्होंने आगे बताया कि मामले में मृतका के ससुर,सुभान गद्दी,सास,गोलिया खातून को हिरासत में लिया गया है। परिवारजनों कीओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। शमशीदा खातून ने संवाददाता को बताया की नतनी शमसीदा खातून की शादी 8 महीने पहले हुई थी,ससुराल वाले दहेज में ₹2 लाख और एक बाइक की मांग कर रहे थे,नहीं देने पर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे,शादी के 5 दिन बाद वह मायके चली गई थी,5 दिन पहले पंचायती कर ससुराल वाले ले गए,उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका की मा भोगड़ी गांव निवासी,मोबिना खातून ने भी संवाददाता को बताया कि 4 दिन पहले एक जनप्रतिनिधि ने पंचायती कर सुभान गद्दी ससुराल ले गए,शाम के समय लोगों ने सूचना दी कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे तो देखा कि घर में ताला लगा हुआ है,और ससुराल वाले फरार हैं,इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर,घर का दरवाजा तोड़कर बिस्तर पर पड़े शव को बाहर निकाला।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026