रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/महुआ/पातेपुर/जन्दाहा (वैशाली)
भारत के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने एवं उनकी इस्तीफा की मांग करते हुए जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में राजद,कांग्रेस,रालोजपा,दलित सेना,बहुजन एकता मोर्चा,भीम आर्मी,बामसेफ,बहुजन समाज आदि समेत विभिन्न संगठनों ने आक्रोश प्रदर्शन कर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।पुतला दहन के पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता मंझीपुर हाईस्कूल के पास जमा होकर अमित शाह इस्तीफा दो,अमित शाह मुर्दाबाद,बाबासाहेब अमर रहें,बाबासाहेब का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।पुतला दहन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए राजापाकर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक श्रीमती प्रतिमा कुमारी दास ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बारे में की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक है।ये टिप्पणियाँ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महानतम नेता का अपमान है एवं उन भारतीयों का भी गंभीर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय के रूप में सम्मान देते हैं।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित ने कहा कि बाबासाहेब हमारे संविधान में निहित समानता,न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों के प्रतीक हैं।उनके नाम को धूमिल करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक है।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर का ही नहीं, बल्कि भारत के उन तमाम बहुजन समाज का मजाक उड़ाया है, जो भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर व संविधान का सम्मान करते हैं।कांग्रेस जिला सचिव उत्तम कुमार ठाकुर एवं सुबोध पासवान ने कहा कि वंचित,शोषित, उत्पीड़ित समूह के लिए भगवान से भी बड़ा दर्जा रखनेवाले महामानव हैं।सभा की अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने किया जबकि संचालन मोहम्मद रुस्तम ने किया।इस मौके पर अभिषेक कुमार,अविनाश कुमार,संजीव कुमार यादव,पंचायत समिति सदस्य अरुण सहनी,रामनाथ चतुर्वेदी, गौतम यादव,अंकुश कुमार,प्रदीप कुमार, बबलू पासवान,कपिल पासवान,दुलारचंद पासवान,मोहम्मद सद्दाम,मोहम्मद फिरोज,शिवरंजन, विनोद, अमोद,शिवम, छोटू,कल्लू,रोहित,बबीता देवी,समुद्री देवी, मुनिया देवी,रीता देवी, शिमला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।वहीं जिले के हाजीपुर, महुआ, पातेपुर, जन्दाहा, देसरी,गोरौल,भगवानपुर,लालगंज,बिदुपुर,सहदेई बुजुर्ग,महनार,वैशाली,पटेढी बेलसर आदि प्रखंड क्षेत्र में भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026