सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के निर्देश पर आज इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में आल इंडिया इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उमेर अहमद इलियासी को सैय्यद मजहर अली शाह अवार्ड से आज होटल विवेक में सम्मानित करके उनका गोरखपुर आगमन पर अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
तथा इमाम साहब ने इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सभी लोगों के प्रति शुक्रिया अदा किया
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के
महासचिव हाजी सोहराब खान ने इमाम डॉ० उमेर अहमद इलियासी साहब को मोहर्रम में इमामबाड़ा स्टेट में आने का निमंत्रण दिया जिस पर इमाम साहब ने आने की स्वीकृति भी कमेटी के लोगों को दीया।
इमाम साहब को सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान, शकील शाही ई मिन्नत गोरखपुरी ,सैयद वसीम इकबाल शामिल थे
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026