सत्य प्रकाश वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
आज सुबह 9:00 बजे बसियाडीह डोमिनगढ़ गोरखपुर के झोपड़ पट्टी, झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों को सत्य फाउंडेशन ट्रस्ट गोरखपुर के कार्यकर्ताओं एवं अन्य समाज सेवी युवकों के सामुहिक प्रयास से बिस्कुट, केक व अन्य सामाग्री सहित गरम स्वेटर,जर्सी, इनर, कोट, पाजामे ,पैंट इत्यादि वस्त्र भरपूर संख्या में वितरण किया गया। प्रत्येक घर झोपड़ी निवासियों को कंबल एवं अन्य वस्त्र बांटा गया।
इस अवसर पर उत्सव पोद्दार, अभिषेक केसरवानी , आरव केशरवानी , आयुष अग्रवाल , आकाश अग्रवाल ,शिवम मोदनवाल , रंजन तिवारी , कमल केसरवानी, तोषी वर्मा इत्यादि स्वयं सेवकों के साथ साथ सत्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश वर्मा एवं अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रमुख अमर सिंह उमेश वर्मा , संजय कुमार गुप्ता भी शामिल हुए। अंत में संस्थापक सत्य प्रकाश वर्मा ने इस पुनीत कार्य को संपन्न करवाने के लिए सभी सदस्यों का अभिवादन किया और धन्यवाद दिया आगे नए वर्ष में भी सेवा कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहकर आज के कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026