शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
तेज रफ्तार पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज कर मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है। थानाअध्यक्ष,राजीव रंजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान सुभद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव निवासी,नूर हो दा के बेटे साबिर मियां,उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज निवासी,नबीजान मियां के बेटे कलम कुरेशी,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि साबिर मियां और कलाम कुरेशी पिकअप वैन से मुर्गा ढोने का काम करते हैं। दोनों पिकअपवान से बिरंचि गांव से मुर्गा का खेपु उतारकर घर वापस लौट रहे थे,इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप बेकाबू होकर भटनी गांव के पास सीमा सड़क पर बने पुल से टकराकर पलट गई,जिससे मौके पर ही साबिर की मौत हो गई,जबकि कलाम गंभीर रूप से जख्मी है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026