Tranding

प्रभातफेरी में गुरु का वंदन, जगह-जगह अभिनंदन।

- गुरुवाणी, शब्द कीर्तन के साथ जयघोष से वातावरण रहा भक्तिमय।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में सोमवार को चौथे दिन की प्रभातफेरी निकली। सिख धर्म के नवम गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज का वंदन करते हुए निकली प्रभातफेरी को जगह-जगह अभिनंदन हुआ। गुरुवाणी, शबद, कीर्तन व जयघोष से शहर में वातावरण भक्तिमय बना रहा है।

गुरुद्वारा से निकली प्रभातफेरी गोला बाजार, बैंक चौराहा, बंजरिया, नेदुला पहुंची।निशान साहब पर पुष्प माला चढ़ा। खालसा पंथ जिंदाबाद, बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारा लगाती संगत ने गुरु के भजन हर का नाम सदा सुखदाई, सतगुरु प्यारा मेरे नाल के गान किया। संगत बस व कार से मुंडेरवा पहुंची। जहां कीर्तन के साथ वापस गुरुद्वारा पहुंची। अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारा अध्यक्ष अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, दलजीत सिंह परमजीत सिंह, प्रिंस सिंह, राजा सिंह, पुनीत सिंह, सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतिंदरपाल सिंह रवनीत सिंह गगनदीप सिंह अमरजीत सिंह हरप्रीत सिंह परमजीत कौर मनजीत कौर बलवंत कौर सहित कई श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
54

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025