Tranding

पी एन एकेडमी पर मनाया गया क्रिसमस डे।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महाराजगंज, उत्तर प्रदेश 

पी एन एकेडमी स्कूल नगर पंचायत परतावल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी और स्कूल के समस्त शिक्षकगणो ने संता क्लाज के साथ केक काटकर प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया।

बहुत ही सुंदर झांकी, गौशाला एवं क्रिसमस ट्री ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की रुपरेखा विद्यालय के शिक्षक सुजीत विक्टर, नितिन सर, राहुल सिंह एवं सुप्रिया सिंह ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने क्रिसमस गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।

विद्यालय की शिक्षिका सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में कक्षा सात, आठ एवं कक्षा 9 की छात्राओं एवं छात्रों द्वारा प्रभु यीशु और मरियम के जीवन वृत पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। छात्रों ने संसार में प्रेम स्नेह एवं परोपकार का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के भाईचारे व प्रेम स्नेह पर नाटक प्रस्तुत किया।कक्षा 10 के छात्र प्रशांत ने संता क्लाज बनकर विद्यार्थियों में टॉफी वितरण किया।

इसी दौरान एक छोटी बच्ची आयुषी सैनी ने बहुत ही सुंदर परफॉर्मेंस नृत्य प्रस्तुत किया।

ईसाई धर्म के अनुसार 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, जिसे प्रति वर्ष क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता हैँ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस डे की बधाई दिए और उन्होंने बताया कि देश व समाज में शान्ति के लिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना होगा। 

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026