रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वावधान में मनुस्मृति दहन दिवस के अवसर पर एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर जिले के मोहनपुर प्रखंड के मंझियावां गांव में मनुस्मृति एवं अमित शाह का पुतला दहन किया गया।अर्जक संघ के स्थानीय कार्यकर्ता शंभू प्रसाद की अध्यक्षता में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानववादी विचारक एवं संघ के जिला समिति सदस्य वीरेंद्र कुमार अर्जक ने कहा कि मनुस्मृति एक ऐसा ग्रंथ हैं, जिसमें नारियों एवं शूद्रों को अपमानजनक बातें लिखी गई है।बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आज ही के दिन 1927 ईस्वी में मनुस्मृति को जलाकर मनुवादियों पर कड़ा प्रहार किया था। बावजूद मौजूदा काल में भी इस ग्रंथ की प्रचार प्रचार मनुवादियों द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा साहब के प्रति अपमानजनक बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है और दलित पिछड़ों को अपमान करने का काम किया हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की हैं, अन्यथा दलित पिछड़ों का आंदोलन और भी तेज होगा।पुतला दहन में शामिल प्रमुख लोगों में नागेश्वर रविदास, चंद्रदेव प्रसाद,राहुल कुमार,अक्षय मांझी,सचिन कुमार,समेत अन्य लोग शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026