रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी स्थित स्व.भगवती देवी के स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय जनता दल की बैठक स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर घोर निंदा की है तथा राजद की प्रखंड इकाई ने गृह मंत्री से इस्तीफा की मांग की हैं। बैठक में यह भी कहा गया है कि स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की घोर मनमानी चल रही है।इसके खिलाफ आगामी 17 जनवरी 2025 को इंडिया महागठबंधन के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दी जाएगी। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में पूर्व विधायिका समता देवी, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव ,बृज रविदास, बढ़न यादव ,यदुनंदन यादव, हरेंद्र सिंह भोक्ता समेतअन्य लोग शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026