Tranding

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पर भव्य शुभारंभ सभा संपन्न हुई ।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

आज कानपुर में खलासी सी लाइन स्थित शास्त्री भवन में मौलाना हसरत मोहानी द्वार पर कार्यक्रम की शुरुआत के पहले पार्टी के महासचिव के द्वारा झंडारोहण किया कर झंडा गीत गाया गया। कॉमरेड अजय घोष सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100वें वर्ष के प्रथम दिन पर एक भव्य समारोह पार्टी के महामंत्री कॉम डी राजा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 

 मंच पर पार्टी के महासचिव कामरेड डी राजा के अतिरिक्त पार्टी की राष्ट्रीय सचिव कामरेड अमरजीत कौर ,राष्ट्रीय सचिव कामरेड डाक्टर गिरीश, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव काम अरविन्द राज स्वरूप प्रमुख वक्ता रहे

   सभा स्थल को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडा झंडियों आदि से सजावट की और इतना ही नहीं शहर भर में पोस्टर और झंडिया लगाई गई ताकि कानपुर की जनता को पता लग सके की कानपुर में पार्टी की 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के बड़े पैमाने पर पर्चे भी वितरित किए गए। 

 समारोह में पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। 

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के महामंत्री कॉम डी राजा ने कहा कि पार्टी पिछले 100 वर्षों से कार्यरत है और कानपुर में ही इसकी स्थापना हुई थी ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विश्व मजदूर वर्ग और आजादी के आंदोलन की देन है। पिछले 100 वर्षों में पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और फिर देश की शोषित, पीड़ित जनता के हितों के लिए ,पूंजीवादी राज्य सत्ता के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया तथा समाजवाद और साम्यवाद की स्थापना के को अपना लक्ष्य रखा। आज पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से कम बीजेपी की सरकार ने अपने तमाम आर्थिक राजनीतिक एवं सांप्रदायिक तथा संविधान विरोधी एजेंडे को उजागर कर दिया है और जनता पर भीषण शोषण और गरीबी है ।महंगाई है बेरोजगारी है और इससे ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार देश में और प्रदेश में सांप्रदायिकता फैलाती है और इतना ही नहीं देश के संविधान को भी वह बदलना चाहती है। इन 10 वर्षों में दलित और पिछड़ों पर शोषित पीड़ित लोगों पर अत्याचार में वृद्धि हुई हैं ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे साल पार्टी की वर्षगांठ मनाएगी ।देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,संविधान को बचाने की रक्षा तथा शोषण पीढ़ी जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर जनतांत्रिक एवं जनवादी धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एक करने की चेष्टा पार्टी जारी रखेगी ।

    इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अमरजीत कौर ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने मजदूर वर्ग के लिए बड़ा त्याग किया है आजादी की लड़ाई में भी और बाद में भी पार्टी ने कानून बनवाए जिससे मजदूर वर्ग की रोजी-रोटी सुरक्षित हुई ।आज भारतीय जनता पार्टी के राज्य में रोजी-रोटी को छीनी जा रही है। मजदूर वर्ग और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को इस हमले से संघर्ष करना है और यह संघर्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी निरंतर जारी रखेगी।

  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ गिरीश ने कहा राष्ट्रीय आजादी और वर्ग संघर्ष को आधार बनाते हुये भाकपा ने- जोतने वालों को जमीन, विदेशी साम्राज्यवादी पूंजी का राष्ट्रीयकरण, वयस्क मताधिकार एवं प्रजातन्त्र, राष्ट्र की संपदा राष्ट्र के हाथों में, काम के घंटे आठ, संगठन बनाने का लोकतान्त्रिक अधिकार, सभाएं प्रदर्शन एवं हड़ताल, महिलाओं को सामाजिक बराबरी, अछूतों को सामाजिक न्याय आदि मांगों को राष्ट्रीय एजेंडे का रूप दिया गया है। 

    26 दिसंबर 2024 के कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को रखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं राज्य सचिव का अरविन्द राज स्वरूप ने कहा कि 1925 में 25 /26 दिसंबर को कानपुर में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई । कालांतर में पार्टी का विभाजन 1964 में हुआ परंतु तत्कालीन पार्टी ने विभाजन से पूर्व के अपने प्रस्ताव में इसी सम्मेलन को स्थापना सम्मेलन स्वीकार किया था यद्यपि 1925 से पूर्व देश में कम्युनिस्ट बन गए थे। परंतु संगठित रूप से विभिन्न ग्रुप सम्मेलन की शक्ल में 1925 में ही एकत्रित हुए थे। पार्टी ने भविष्य के लिए पूंजीवाद ,संविधान और समाजवाद की स्थापना के लिए भी अपनी रूपरेखा बनाई हुई है और पार्टी और पार्टी की कतारें उसके लिए संघर्ष करेना जारी रखेंगी।

मंच पर प्रगतिशील लेखक संघ के तथा भारतीय जन नाट्य संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे सर्वशी राकेश,डॉक्टर ओमेंद्र की टीम ने गीत प्रस्तुत किये।

मंच पर स्वागत समिति के सभा की अध्यक्षता स्वागत समिति के अध्यक्ष कामरेड रामकुमार बाजपेई एवं मंत्री कॉमेडी राम प्रसाद कनौजिया भी उपस्थित रहे।

अध्यक्षता पार्टी के राज्य मंत्री परिषद के सदस्यों ने की। जिसमें प्रमुख रूप से कामरेड इम्तियाज अहमद,कामरेड मोतीलाल, कामरेड कांति मिश्रा, कामरेड राजेश तिवारी, कामरेड डॉ रामचंद्र सरस, कामरेड फूलचंद यादव थे।पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की सम्मान पूर्वक मंच पर मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विशेष सहयोग सर्वश्री पवन शुक्ला, गंगा सिंह, असित कुमार सिंह, गौरव दीक्षित, सुनील सिंह, लक्ष्मी शंकर सिंह, निसार अली,इकराम,संजय सिंह, सतीश कुमार, नीरज यादव ओम प्रकाश आनंद आदि का रहा।

भवदीय

असित कुमार सिंह सदस्य जिला मंत्रिपरिषद कानपुर 

अरविंद राज स्वरूप 

9838 00171 6

9044 905 796

अरविंद राज स्वरूप 

9838 00171 6

9044 905 796

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026