हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी के संरक्षण में बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जनाब उमैर खान द्वारा वैशाली जिला के महुआ निवासी डॉक्टर मोहम्मद अनवर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।जिसको लेकर महुआ के लोगों ने खुशी का इजहार किया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।डॉक्टर मोहम्मद अनवर की पदोन्नति हुई है।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब डॉक्टर मोहम्मद अनवर ने कहा कि कांग्रेस (अल्पसंख्यक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष उमैर ख़ान द्वारा जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उसे हम बखूबी निभाएंगे।वहीं महुआ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष झड़ी राय एवं कांग्रेस नेता मंसूर आलम ने भी बधाई दी है।जबकि महुआ के मोहम्मद इरफान,राजू वारसी, इरशाद, अरमान, एजाज़, मोहम्मद शफीकुल्लाह, सलमान खान, सद्दाम हुसैन,प्रवेज आलम,तनवीर हवारी आदि समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026