Tranding

दवा गोदाम में फांसी से झूलता मिला सेल्समैन का शव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिल थाना के पर्वतीय टोला चारगाह गांव में एक दवा की गोदाम में सेल्समैन का शव फांसी से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि 6 माह के बकाया वेतन को लेकर दुकान मालिक से बकझक हुई थी, पारिजनों ने घटना की सूचना मिलने पर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।साथ ही अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सीरसिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी,स्वर्गीय रामाशंकर प्रसाद के पुत्र मणि भूषण वर्मा के रूप में की गई ।घटना की सूचना पर सदर डीएसपी 1 विवेक दीप पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है, उन्होंने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परियोजनाओं द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच के लिए फॉररेसीक टीम को बुलाया गया है। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करने पहुंचे मृतक के भतीजा, कन्हैया कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसके चाचा मणिभूषण वर्मा के तीन संतान है। मृतक चारागाह पर्वतीय टोला स्थित सौरभ ड्रग एजेंसी में विगत 4 साल से सेल्समैन के रूप में काम करते थे,उनका 6 महीने का वेतन बकाया था,इसको लेकर मालिक से वेतन की मांग कर रहे थे,इस पर उनकी बकझक हुई थी। प्रतिदिन की तरह सुबह 8:00बजे बाइक से दुकान के लिए निकले, 9:30 बजे उनके पुत्र राज श्रीवास्तव के पास फोन आया कि आपके पिता का दुर्घटना हो गया है,परिजन तीन दिशा में चारगाह में जाकर पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।अंत में परिजन मणि भूषण जहां काम करते थे, वहां गए,तब दुकान के अंदर दवा गोदाम में सफेद धोती में फंदा से लटका उनका शव मिला,परिजनों ने इसकी सूचना पर थानाअध्यक्ष पहुंचे और घटना के छानबीन जुट गए,फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया,टीम के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई,परिजन मृतक की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे, हंगामे की सूचना पर सदर dsp1 विवेक दीप दलबल के साथ पहुंचे,हंगामा को शांत कराया,उन्होंने आगे बताया कि मणिभूषण, सौरभ ड्रग एजेंसी में थे,दवा गोदाम में अकेले थे,फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,उन्होंने बताया कि दुकान में दो सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है,परिजनों को साथ लेकर सीसीटीवी की जांच की गई सीसीटीवी में मणिभूषण दवा गोदाम में अकेले जाते हुए साफ दिख रहे हैं,इससे साफ जाहिर होता है कि उनके साथ गोदाम में कोई नहीं गया था, गोदाम में जाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं, इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी आशा देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।दुकानदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026