शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जमीन रजिस्ट्री होने के बाद, भूमि जांच के नाम पर, भयदोहन करने की शिकायत डीएम से करने पर,अवैध वासुली करने वालों में हड़कंप मच गया है।कार्यालय कर्मी के द्वारा भैया दोहन खेल का भंडाफोड़ अवर निबंधक, चनपटिया ने किया है। इस संबंध में,चनपटिया केअवर निबंधक,मनीष कुमार ने समाहर्ता सह जिला निबंधक को पत्र भेजकर कार्यालय सहायक,नीरजमणि के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया प्रखंड के गुरचुरवा के परिवादी, मोहम्मद असलम ने लिखित शिकायत की थी,कि जमीन रजिस्ट्री के एक महीना के बाद कार्यालय सहायक, नीरजमणि ने प्लॉट का निरीक्षण किया,इसमें एक छोटा सा करकट का मकान था,जो मौजा गुरचुरवा से संबंधित है,इनके द्वारा जांच के नाम पर जमाने की राशि भरने की धमकी दी गई, उसके बाद एक और व्यक्ति जिसका नाम विपिन झा था, उनके द्वारा फोन करके डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई, जबकि मेरे द्वारा किसी भी कार्यालय कर्मी को जांच का आदेश नहीं दिया गया था, अवर निबंधक ने इस संबंध में निबंधक महानिरीक्षक, बिहार पटना,सहायक निबंधक महानिदेशक,मुजफ्फरपुर, जिला अवर निबंधक को पत्र भेज कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। इस कार्रवाई से अवैध वसूली करने वाले में हड़कंप मच गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026