Tranding

हरकिशोर राय बने चंपारण रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चंपारण रेंज के नए डीआईजी के रूप में हरकिशोर राय ने कार्यभार संभाल लिया है,वे अपनी ईमानदारी और बेबाक छवि के लिए जाने जाते हैं।गुंडे,बदमाश,लफंगे,हत्यारे, रेपिस्ट,चोर,उच्चकके इनके नाम से कांपते हैं,आम लोगों की शिकायतें सुनकर उसपर सख्त कार्रवाई करना इनकी खास पहचान है,इसके पहले, वे वैशाली जिले के वरीय पुलिसअधीक्षक के पद पर कार्यरत थे,हरकिशोर राय का परिवार सामान्य था,लेकिन उनके बड़े भाई,आईएएस और वे खुदआईपीएस अधिकारी बनकर एक प्रेरणास्त्रोत बने हैं।हरकिशोर राय की कहानी हर युवा के जुबानी जानी जाती है,जो एक आदर्श बन सकती है,जिसमें एक ही परिवार में दो भाई आईएएस और आईपीएस के पद तक पहुंचते हैं.यह स्थिति बहुत कम परिवारों में देखने को मिलती है। हरकिशोर राय, जो कि चंपारण क्षेत्र के नए डीआईजी बने हैं,अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उनका यह सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन है हरकिशोर राय के बड़े भाई, डॉ.कौशल किशोर राय ने वर्ष 2010 में यूपीएससी की परीक्षा में 49वां स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया था,बड़े भाई की सफलता ने हरकिशोर राय को प्रेरित किया,और उन्होंने भी अगले साल2011में, यूपीएससी की परीक्षा पास करआईपीएसअधिकारी बनने का अपना और अपने परिवार का सपना पूरा किया। अब देखना यह होगा कि नए डीआईजी को इस चंपारण क्षेत्र के क्राइम कंट्रोल करने में 

कितनी सफलता मिलती है, यह तोआने वाला समय ही बताएगा,कि इनके कार्यकाल में,किस किस क्षेत्र में कहां तक सफलता मिल पाएगी।

इनकी कार्य क्षमता,कार्य शैली कार्य कुशलता,कर्मठता,आम जनता से व्यवहार,आम जनता की सुनवाई,आम जनता की समस्या के समाधान करने में सहयोग इत्यादि से ही पता चल पाएगा कि किस हद तक सफलता मिल पाती है।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026