Tranding

न्यू ईयर के उपलक्ष पर सभी पिकनिक स्पॉट हुए गुलजार, अपार भीड़ की संभावना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

न्यू इयर्स मनाने की तैयारी में पुरुष,महिला,युवक,युवतियां, बच्चे सभी बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं,2024 की विदाई,2025 केआगमन की खुशी मनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में अपार खुशी नजर आ रही है, जिले के सभी पिकनिक स्पॉट परअपार भीड़ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, पिकनिक स्पॉट के संचालक, व्यवस्थापक,नूतन वर्ष के पर,सभी दृष्टिकोण से इसकी तैयारी कर चुके हैं,केवल पिकनिक मनाने वालों का इंतजार कर रहे हैं।जिला में, ऐतिहासिक स्थलों में,लोरिया स्थित नंदगढ़ ऐतिहासिक, अशोक स्तंभ,रामपुरवा, अमवामन,गहरीकोठी, सरइयामन,भिखनाथोडी, सुभद्रा माई स्थान शामिल है। इन जगहों पर लोग नए साल के पहले दिन भारी संख्या में पहुंचेंगे,साथ ही पूरे उत्साह के साथ नया साल साल मनाएंगे। नए साल का स्वागत करने के लिए जिले के लोग उत्साहित है।विशेष कर युवाओं में अत्यधिक उत्साह है,सभी अपने-अपने तौर पर तैयारी की है।घरों में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं, युवातियां सभी नए साल में एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर करने के लिए उतावले हो रहे हैं। युवाओं ने अपनी पसंद के पिकनिक स्पॉट केअलावा घूमने फिरने वाले जगह का की तलाश कर ली है। नए साल में लोगअपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ प्रमुख पर्यटक स्थलों,मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। शहर के ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, जोड़ा शिवाला मंदिर,दुर्गाबाग मंदिर इत्यादि मंदिरों में लोगों प्रातः काल में पूजाअर्चना कर नए साल की मांगलिक शुभ अवसर का कामना करेंगे, साथी नूतन वर्ष का माता के मंदिर में आशीष झुकेंगे।

जिला का प्रसिद्ध अमवा मैन वॉटर स्पोर्ट्स का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है यहां का परसो लिंग उत्तर बिहार का प्रमुख जलक्रीड़ा है।

इस नूतन वर्ष के अवसर पर इसका आनंद उठाएंगे,यहां पर्यटकों के लिए परसोलिंग के अलावा,जेटसकी,मोटरबोट, कुवाक्,पैदल बोट,ऑर्बिंग ब बोट आदि जल क्रीड़ा के लिए तैयार है। पर्यटक मात्र ₹800 में ही परसोलिंग का आनंद उठा पाएंगे,जबकि जेटसकी ₹400,मोटर बोट ₹100, पैदलबोट ₹400,क्वाक ₹100 प्रति व्यक्ति के के रेट से उपलब्ध है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026