कहा- देश के 85 फ़ीसदी लोगों के दिलों पर पहुंचा आघात
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य द्वार के पास राजद समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरुद्ध केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया ।राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस तरह के बयान से देश के 85 फीसदी लोगों के दिलों पर आघात पहुंचा हैं। राष्ट्रीय जनता दल उनके इस्तीफे की मांग करता हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद राजद समर्थकों में बाराचट्टी के पूर्व विधायिका समता देवी,पूर्व मुखिया राजकुमार यादव,मो. नेशाद, बृज रविदास, बढ़न यादव, शिवनाथ पासवान, रामाशीष यादव, सुखदेव यादव , रामजतन सिंह भोक्ता,गणेश दास ,पंकज कुमार, उत्तम कुमार, शशि कुमार दास, मो. इस्लाम अंसारी ,फुलदेव यादव, विद्यालाल दास गणेश मांझी रघुनंदन यादव,समेत अन्य लोग शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026