Tranding

बेतिया में नव वर्ष हर्षउल्लास के साथ हुआ संपन्न।

पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार,अपार भीड़,खुशी का माहौल,बधाई का तांता।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नव वर्ष के उपलक्ष पर,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जलवा देखने को मिला, संवाददाता को पिकनिक स्पॉट के भ्रमण के बाद यह सत्य सामनेआया कि सही अर्थो में,पुरुष,महिला,युवक, युवतियां,छात्र-छात्राएं,बच्चे सभी बहुत ही उत्साहित नजर आये,2025 केआगमन की खुशी मनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में अपार खुशी नजर आई।जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर अपार भीड़ नजर आई। पिकनिक स्पॉट के संचालक, व्यवस्थापक,नूतन वर्ष के पर,सभी दृष्टिकोण से इसकी तैयारी कर चुके थे,केवल पिकनिक मनाने वालों का इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई।जिला में,ऐतिहासिक स्थलों में,लोरिया स्थित नंदगढ़ ऐतिहासिक, अशोक स्तंभ रामपुरवा, अमवामन,गहरी कोठी,सरइयामन,भिखना थोडी,सुभद्रा माई स्थान शामिल है। इन जगहों पर लोग नए साल के पहले दिन भारी संख्या में पहुंचें,साथ ही पूरे उत्साह के साथ नया साल साल मनाया।नए साल का स्वागत करने के लिए जिले के लोग उत्साहित थे।विशेष कर युवाओं मेंअत्यधिक उत्साह नजरआया,सभीअपने-अपने तौर पर तैयारी की थी,घरों में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं,युवातियां सभी नए साल में एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोल रहे थे,युवाओं ने अपनी पसंद के पिकनिक स्पॉट केअलावा घूमने फिरने वाले जगह की तलाश कर ली थी।नए साल में लोगअपने दोस्तों,रिश्तेदारों,सगे संबंधियों के साथ प्रमुख पर्यटक स्थलों मंदिरों में पूजाअर्चना कर नव वर्ष की खुशियां मना रहे थे।शहर के ऐतिहासिक मंदिर, कालीबाग मंदिर,जोड़ा शिवालय मंदिर,दुर्गाबाग मंदिर इत्यादि मंदिरों में लोग प्रातः काल से पूजाअर्चना कर नए साल की मांगलिक शुभ अवसर का कामना किए, साथ ही नूतन वर्ष का माता के मंदिर मेंआशीष झुकाकर आशीर्वाद लिए।

जिला का प्रसिद्धअमवामन वॉटर स्पोर्ट्स काअपना एक महत्वपूर्ण स्थान रहा,जहां हजारों की संख्या में, छात्र-छात्राएं,बच्चे,पुरूष, महिलाएं,युवक,युवतियां नव वर्ष का आनंद ले रही थी तथा पिकनिक स्पॉट पर,अपने अपने मनपसंद की स्वादिष्ट भोजन तैयार कर,एक दूसरे को बधाई देते हुए खिला रहे थे।अमवामन का पारासोलिंग,उत्तर बिहार का प्रमुख जलक्रीड़ा है।

इस नूतन वर्ष केअवसर पर इसकाआनंद सभी पर्यटकों के लिए परसोलिंग केअलावा जेटसकी,मोटरबोट,कुवाक पैदल बोटऑर्बिंग बोट,आदि जल क्रीड़ा के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।पर्यटक मात्र ₹800 में ही परसोलिंग काआनंद उठा पाएंगे,जबकि जेटसकी ₹400,मोटर बोट ₹100,पैदलबोट 400/= क्वाक ₹100 प्रति व्यक्ति के के रेट से लोग इसका किराया देखकर इसकाआनंद ले रहे थे 

संवाददाता ने भ्रमण के दौरान कई परिवार के लोगों से मुलाकात करके नववर्ष की बधाई देते हुए उनकेआज के इस महान दिवस पर विभिन्न स्तर के लोगों से इसकी महानता पर चर्चा करते हुए लोगों का अपना अपना ख्याल जाहिर करने की बात कही कि

किस प्रकार आप लोगअपने परिवार सहित इस दिन का कैसेआनंद उठा रहे हैं,और कैसा महसूस हो रहा है।

संवाददाता का बहुत तो सारे लोगों ने इस अवसर पर अपने आनंद के बारे में बताते हुए कहा के आज का दिन नववर्ष का पहला दिन है,हम लोग आशा रखते हैं कि यह पूरा वर्ष हम सभी लोगों के लिए आनंददाई,सुखमय,खुशी से भरपूर रहेगा।

संवाददाता के भ्रमण के दौरान और समाचार संकलन के क्रम में समाचार लिखने तक किसी प्रकार के कोईअप्रिय घटना होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।पुलिस प्रशासन की चौकसी देखने को मिली,सभी जगहों के पिकनिक स्पॉट,चौक चौराहा,धार्मिक स्थल,मुख्य बाजार पर पुलिस प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में, पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात दिखे। पुलिस का गस्ती दल भी काफी सक्रिय नजर आया, इसके साथ ही वाहन चेकिंग भी पुलिस द्वारा किया जा रहा था,पुलिस प्रशासन के बहुत शख्ती के कारण किसी तरह कीअप्रिय घटना नहीं हो सकी, पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी। पिकनिक स्पॉटों पर लोग नाच गान,डेक,बड़ा बड़ा साउंड बॉक्स से विभिन्न फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे,कहीं लोग बैठकर ताश, कैरम बोर्ड,चेस,लूडो,क्रिकेट, बाल,खेल रहे थे,कहीं-कहीं लोग भोजन बनाने,कबाब सेकने,मीट,पुलाव बनाने में लगे हुए थे,इस सब की तैयारी में महिलाएं, युवक,युवतियां लगी हुई थीं,खाना बनने के बाद लोग एक दूसरे के सहायता करके खाना परोस कर खा रहे थे,कहीं नाच गाना चल रहा था,कहीं बच्चे खेल रहे थे,कहीं-कहीं लोग बोटिंग कर रहे थे,इन सब नाजरा को देखकर सही अर्थो में नववर्ष का सपना साकार हो रहा था।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026