Tranding

अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों अपराध के घटना कोअंजाम देने हेतुअपराधियों के द्वारा एक सूची समझी रणनीति तैयार की जाती है, इसके बाद अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए कदम उठाए जाते हैं।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि 2 अपराधी एक स्थान पर किसी घटना को अंजाम देने हेतु जमा हुए थे,तभी साठी थाना के पुलिस को सूचना मिली,सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए साठी थाना के पुलिस ने उन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर  दोनों बदमाशों के पास से एक पिस्तौल,एक देसी कट्टा, और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। बदमाशों की पहचान साठी थाना क्षेत्र के चाँदवरवा गांव निवासी,लड्डूआलम और वारिसअहमद उर्फ सावन के रूप में की गई है। नरकटियागंज एसडीपीओ, जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत,नवमी चौक से की गई मौके पर पुलिस ने एक बाइक भी जप्त किया,उन्होंनेआगे बताया कि साठी थानाअध्यक्ष, धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ शिकारपुर की तरफ जा रहे हैं,किसी अपराध की घटना को अंजाम देने वाले हैं।पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने नवमी चौक पर वाहन जांच अभियान शुरु कर दिया,इसी जांच के क्रम में यह दोनों अपराधी पकड़ा गए।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026