Tranding

तन पर कफन ढककर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया कफन सत्याग्रह।

टोरी - चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज, फुट ब्रिज, बालुमाथ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने समेत चौदह सुत्री मांगों को लेकर मकपा का कफन सत्याग्रह

फ्लाई ओवरब्रिज की स्वीकृति मिले चार वर्ष, टेडर सात बार, शिलान्यास हुए साढ़े तीन साल, जमीन भी अधिग्रहण हो गया फिर भी कार्य शुरू नहीं हुई

केंद्र और राज्य सरकार तथा एनएच, रेलवे विभाग की उदासीनता के कारण लाखों ग्रामीण प्रति दिन फाटक जाम से त्रस्त हैं*

मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नए साल में पार्टी जुझारू आंदोलन करेगी

पीएम , सीएम, रेलमंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के पदनाम ज्ञापन सीओ, बीडीओ और स्टेशन अधीक्षक को सौंपा* 

चंदवा (लातेहार) माकपा ने अपने पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप कफन सत्याग्रह किया।

नेशनल हाईवे से जुड़े टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से राज्य की आधी आबादी त्रस्त है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर राज्य की आधी आबादी रोजाना जाम की समस्या से जूझ रहा है, नेशनल हाईवे भी इसी रेल क्रॉसिंग से जुड़ा है, इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन अधिक होने के कारण क्रॉसिंग आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहती है।

   एक ट्रेन गुजरती भी नहीं है कि दुसरी ट्रेन आ जाती है, फिर तीसरी ट्रेन और चौथा ट्रेन पास करने के बाद फाटक खुलती

आवागमन के लिए रेलवे फाटक बहुत ही बड़ा बाधक बना हुआ है, क्रॉसिंग जाम से दो व चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन दोनों तरफ लग जाती है, नागरिकों का क्रॉसिंग के जाम की वजह से घंटों समय बर्बाद हो रहा है, फाटक खुलने के इंतजार में खड़े रहते हैं कि इसी बीच एक ट्रेन गुजरती भी नहीं है कि दुसरी ट्रेन आ जाती है, फिर तीसरी ट्रेन और चौथा ट्रेन पास करने के बाद फाटक खुलती है, इस बीच स्कूली कॉलेज के बच्चे, अस्पताल, ब्लॉक, सरकारी दफ्तर जाने वाले लोग, पटना, चतरा, हजारीबाग , छत्तीसगढ़ , रांची, गुमला, लोहरदगा आदि दुरदराज से चार पहिया वाहन, एम्बुलेंस में आने जाने वाले लोग जाम में फंसे रहते हैं, जाम में फंसकर अबतक कई मरीजों की मौत हो चुकी है। 

  ROB के लिए अधिग्रहण की गई भुमि का नहीं मिला अबतक मुआवजा

जिला सचिव रसीद मियां ने कहा कि फाटक खुलने के दौरान इसे पार करने की होड़ मच जाती है, रेलवे फाटक पार करते समय बड़े वाहन के चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

 आरओबी के लिए अधिग्रहण कीमत गई भुमि का मुआवजा राशि अबतक रैयतों को नहीं मिला है।

बालूमाथ रेलवे लाइन से ग्रामीणों का कोई फायदा नहीं, सरकार और कोयला कंपनी उठा रहे हैं लाभ

पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद फुट ब्रिज का कार्य शुरू हुआ जो क़रीब नौ माह काम होने के बाद बंद हों गया, भंडारगढ़ा - परसाही के बीच अंडर ब्रिज पास नहीं है, शहर आने जाने के लिए ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बालूमाथ रेलवे लाईन पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से इस रेल रूट पर आमजन को कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि इसका फायदा शिर्फ कोयला कंपनियों और ठिकेदारों का हो रहा है, स्टेशन पर यात्री सूविधाओं का घोर अभाव है, करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाला देश में यह पहला रेलवे जंक्शन है जहां जाने आने के लिए न फुट ब्रिज है न ही फ्लाई ओवरब्रिज है।

    स्टेशन मास्टर की मनमानी, एक बार में फाटक 10 मिनट ही बंद किया जा सकता है पर आधे घंटे रखते हैं बंद

किसी भी रेलवे फाटक को एक बार में मात्र 10 मिनट के लिए ही बंद किए जाने का प्रावधान है लेकिन टोरी में रेलवे के इस नियम को स्टेशन मास्टर धज्जिया उड़ा रहे हैं, स्टेशन मास्टर की मनमानी की वजह से अक्सर इस नियमावली का उलंधन किया जा रहा है, इस वजह से आम लोगों को रेल क्रॉसिंग पर जाम में आधे घंटे से अधिक समय तक फंसना पड़ता है, टोरी स्टेशन के रेलवे अफसरों की मनमानी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

इनके नाम ज्ञापन सौंपा गया

प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, रेलमंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के पदनाम ज्ञापन सीओ जय शंकर पाठक, बीडीओ चंदन प्रसाद और स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार को सौंपा गया 

   सौंपे गए मांगपत्र में ये मांग रखी गई

 टोरी - चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, आरओबी के लिए अधिग्रहण की गई भुमि का मुआवजा राशि का भुगतान रैयतों को जल्द करने, स्टेशन के पश्चिम में दो माह से बंद पड़े फुट ओवरब्रिज का कार्य शुरू करने,

टोरी में अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, स्टेशन के पुरब, टोरी - महुआमिलान के बीच रेलवे लाईन पोल संख्या 182/29 व 182/28 के समीप, भंडारगढ़ा से परसाही निकलने वाले 100 साल के पुराने रास्ता पर अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, संध्या PM.17 बजे से टोरी जंक्शन से भाया लोहरदगा होते रांची तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, बालूमाथ रेलवे लाइन में पैसेंजर ट्रेन चलाने, बालूमाथ रेलवे लाईन के चितरपूर गांव के समीप पोल संख्या 11/06 और I.M.P 386 के पास अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस और मदार एक्सप्रेस का ठहराव टोरी जंक्शन में करने,

टोरी जंक्शन पर अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, टोरी जंक्शन के पुराने फुट ओवरब्रिज का विस्तार करने की मांग शामिल है। यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नए साल में पार्टी जुझारू आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में ये थे शामिल

 कफन सत्याग्रह में चंदवा अंचल निरीक्षक महेश सिंह, वरिष्ठ नेता अयुब खान, जिला सचिव रसीद मिंया, पुर्व जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, दिलीप पांडे, ग्राम प्रधान पचु गंझु, रवि शंकर गंझु, कमल गंझु, बैजनाथ ठाकुर, परवेज खान, शोभन उरांव, अरूण उरांव, सुरेंद्र भोगता, मनु उरांव, रमजान साह चिस्ती, सनिका मुंडा, संजय कुमार राम, महाबीर राम, शुभम कुमार,देव कुमार उरांव, मुना गंझु, विजय सिह, सुधन गंझु, गुड्डू गंझु, त्रिभुवन भोगता, मो0 सनीफ, गोपी गंझु, राजु कुमार साव, सतोष जयसवाल, आशा देवी, मानती देवी, कशीरन बीवी, सुगीया देवी, फुलकुमारी देवी, रानो देवी, मीना देवी, अजमेरुण बीवी, सखिया देवी, लालो देवी, सरीता देवी, मुकतिला देवी, रुपमनी देवी, बसती देवी, ममता देवी, मंजु देवी, सुनीता देवी, प्रमीला देवी, सालो देवी

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026