महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नं0 6 आजाद नगर में ढाठर टोला पर गुणवत्ता विहीन नाली व सीसी रोड निर्माण को लेकर लोगों में काफ़ी आक्रोश है।
वहा मौजूद स्थानीय लोगों ने कार्यवाही की मांग किया।
इस संबंध में वार्ड के सभासद साहेब राय से पूछने पर उन्होंने बताया की यह निर्माण कार्य बिल्कुल घटिया किश्म के मटेरियल से हो रहा है। उन्होंने अधिकारी से बात कर जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
वही मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है की अधिकारी कई बार निरीक्षण कर चुके है लेकिन ठीकेदार पर इसका कोई प्रभाव नहीं है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026