वैशाली जिले में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने
हाजीपुर/पटेढी बेलसर/महनार(वैशाली) बिहार
प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली पहुंचे मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक जवाब देते हुए चल रहे तमाम सियासी कयासों पर विराम लगा दिया।दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे।इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजानाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।इस दौरान उन्होंने बिहार की सियासत में चल रहे कयासों पर दो टूक जवाब दिया और विरोधियों को जोर का झटका धीरे से महसूस कराया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिले में सबसे पहले पटेढी बेलसर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव पहुंचे है।जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है।इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।जीविका का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि देश में और जगह था इसके हिसाब से हमने नामकरण किया जीविका।जिसके बाद केंद्र ने पूरे देशभर में उसको कह दिया आजीविका और हम जीविका दीदी कहते हैं।कितनी बड़ी संख्या में हो गई हैं।हमलोग लगातार कही भी जाते हैं तो देखते हैं।अब इसको शहरी क्षेत्र में भी शुरू कर दिए हैं।अब जरा देख लीजिए महिलाएं पहले कहां उतना बढ़िया दिखती थीं और अब कितना बढ़ियां से रहती हैं।मुख्य मंत्री ने कहा कि अब महिलाएं बहुत अच्छे तरीके से बोलने लगी हैं।पहले कुछ नहीं बोलती थीं।यहां तो पहले स्वयं सहायता समूह था ही नहीं।केंद्र में थे तो उस समय पूरे देश में था लेकिन बिहार में काफी कम था और जब हम मुख्यमंत्री बने तो उसका बहुत विस्तार किए और उसका नाम दिए जीविका।सबको ट्रेनिंग दिया जाता है और उनको काम करने के लिए दिया जाता है तो यह सब कितना अच्छा हो गया है।पटना में आपके खिलाफ बहुत कुछ लोग बोलते रहते हैं? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको इससे क्या लेना देना है।हम शुरू से जो काम किए और जो हमलोगों के साथ रहे लेकिन एक गो गलती हमरा पर्टिया वाला दो जगह कर दिया था तो उसको तो हम्हीं हटा दिए न.. कि उ सब संभव नहीं है,जहां से हम सही थे।हमको मुख्यमंत्री पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था।हमको कितना मानते थे।वहीं मुख्य मंत्री ने इसके बाद महनार प्रखंड क्षेत्र के सुरहा गांव स्थित आईटीआई का उद्धाटन किया।इसके बाद हाजीपुर में विभिन्न योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक में भाग लिया।वैशाली जिले में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने साल 2025 के शुरूआत में आकर जिले वासियों को नये साल की शुभकामनाओं के साथ-साथ कई तोहफे दिए।इससे पूर्व भी 2024 में जनवरी महीने मे ही वह अपनी यात्रा के दौरान वैशाली आए थे।मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा बीते साल दिसंबर महीने में ही होनी थी लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन हो जाने पर रोक दी गई थी और 6 जनवरी को कार्यक्रम तय किया गया था।इसी को लेकर वैशाली जिले के दौरे पर माननीय मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने जिले के नगवां और महनार का दौरा किया।इस अवसर पर माननीय उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिंहा, माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,विधान पार्षद गुलाम गौस,वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,डीएम यशपाल मीणा आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026