Tranding

पनियरा विधायक ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाक़ात कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा किया और निम्न प्रस्ताव प्रस्तुत किया-

1. भटहट से बभनौली तक 7 मी० की सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गयी है, जिसमें जंगल के अन्दर 3 कि०मी० सड़क आधे भाग में बन गई है। आधा भाग वन विभाग द्वारा रोक दिया गया है। जनता में सड़क न बनने के कारण आक्रोष है। उपरोक्त सड़क बनवाने हेतु उचित कार्यवाही करने का प्रस्ताव।

2. सी०एस०एन०टी०एन० मार्ग से भुवना पकड़ियार होते हुए कप्तानगंज, कुशीनगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जनहित में करवाना अत्यन्त आवश्यक है। यह मार्ग महराजगंज जनपद का कुशीनगर जनपद से जोड़ने का अत्यन्त महत्वपूर्ण मार्ग है।

3. लाला बड़हरा से बांकी माँ के स्थान होते हुए बी०एम०सी०टी० (एन०एच०-328), बी०एम०सी०टी० से रानीपुर होते हुए अकटहवा तक मार्ग का निर्माण (जर्दी डोमरा बांध) आगणन मुख्य अभियन्ता (मु०-1) उ०प्र० लो०नि०वि० लखनऊ को प्रेषित है। उपरोक्त मार्ग की वित्तीय स्वीकृति जनहित में देने/दिलाने का प्रस्ताव।

4. पकडी खुटहा, पनियरा, बेलटिकरा (अन्य जिला मार्ग) का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का आगणन शासन में उपलब्ध है जिसका ई०एफ०सी० हो चुका है। यह मार्ग अत्यन्त महत्वपूर्ण है जो महराजगंज जिले से गोरखपुर जिले को जोड़ता है। उपरोक्त मार्ग की वित्तीय स्वीकृति जनहित में देने/दिलाने का प्रस्ताव रखा।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026