Tranding

मुख्यमंत्री नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग वैशाली के स्टाल की जमकर तारीफ की।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

वैशाली जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगवां गाँव पहुंचे।जहाँ उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।नगवां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगे सभी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा और अन्य राज्य स्तरीय वरिए पदाधिकारी भी मौजूद थे।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर तेलीकंसलटेंसी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना,फैमिली प्लैनिंग,आयुष डिजिटल मिशन के तहत 5 लाख का मुफ्त उपचार,आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर,टीकाकरण सप्ताह में तीन दिन एवं 102 एंबुलेंस जैसी सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न पोस्ट के द्वारा दर्शाया गया।मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत वैशाली जिले से अभी तक 115 बच्चों का सफल सर्जरी कराया गया है जिसमें से पटेढी बेलसर प्रखंड से 7 बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया है।पलक नाम की बच्ची जिसकी उम्र 9 साल है हाल ही में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बाल हृदय योजना अंतर्गत निशुल्क सर्जरी श्री सत्य साई हृदय अस्पताल अहमदाबाद से कर कर आई है।समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री जी ने बच्ची से बात की और स्टाल की जमकर तारीफ की।बाल हृदय योजना के बारे में और भी विस्तार से उपमुख्यमंत्री और जिला पदाधिकारी वैशाली ने बताया।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सिविल सर्जन वैशाली डॉक्टर श्याम नंदन प्रसाद,जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर कुमार मनोज,जिला समन्वयक आयुष्मान भारत श्रीमती विमला कुमारी,डी इ आई सी प्रबंधक- सह- समन्वयक आरबीएसके,डॉक्टर शाइस्ता,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, CHO नैना जूलिया एवं एएनएम रेखा कुमारी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026