Tranding

हजरत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती (र.ह.) के 813 वें सालाना उर्स मुबारक पर सपा कार्यकर्ताओं ने नक्को बाबा की मजार पर चादर पेश की।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

(अरबी महीना 6 रज्जब 1446) को इंतेहाई अक़ीदत व एहतराम के साथ महान सूफी संत हजरत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी (र.ह.) के 813 वें सालाना उर्स मुबारक के पाक मौक़े पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में नक्को शाह बाबा की मजार पर चादर पेश की गयी और मुल्क़ में अमन, चैन, ख़ुशहाली व सदभावना के लिए दुवा की गयी l  

    महान सूफी संत हजरत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी (र.ह.) के दरगाह शरीफ़ पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के लोग आतें हैं और उनकी नेक मुरादें पूरी होतीं हैं।

     इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता के किया।

      इस अवसर पर समाजवादी पार्टी पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद ने कहा कि चादर चढ़ाने का मकसद हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, क़ौमी एकता, आपसी भाईचारा, प्यार व मोहब्बत, अदब और रवादारी की अलामत है। हिंदुस्तान में क़ौमी इत्तेहाद और भाईचारा की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे चंद झोंकों और विकृत सोच के लोगों द्वारा हिलाई नहीं जा सकती हैं। 

       हमारे पुरखों ने संविधान बनाते समय कौमी एकता की भावना को केंद्र में रखा था जिसकी हिफाज़त करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इसलिए अमन चैन और भाईचारे का संदेश ख़्वाजा की बारगाह से पूरी दुनिया में जाना चाहिए।

     हम सभी लोग ये दुआ करें कि मुल्क के अंदर अमन, शांति, प्यार व मोहब्बत, जम्हूरियत और सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब चांद और सूरज की मौजूदगी तक कायम रहे।

      इस मौके पर राहुल गुप्ता, आफताब अहमद, हिमालय कुमार, अभिमन्यु मौर्य, मोहम्मद नदीम, सत्य प्रकाश जायसवाल, महेंद्र यादव, गुड्डू शाह, गुलाम अली खान, मोहम्मद समीम, खुर्शीद आलम, महमूद अहमद, इम्तियाज अहमद अनूप यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026