नवनीत त्रिपाठी
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
मिठौरा विकास खण्ड के वनग्राम 26,27,28 हेतु तीन साल पूर्व मनरेगा योजना से निर्मित हाट बाजार वर्तमान समय में बेमतलब सावित हो गया है जिसे तत्काल शुरू कराने की मांग वन ग्राम के दर्जनों लोगों ने किया है ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता सहित सर्वजीत साहनी, रामचंद्र, गेना, सोभी, श्रवण कुमार, रमाशंकर, श्याम सुंदर आदि लोगों ने कहा कि वनग्राम के निवासियों के आर्थिक उन्नति हेतु हाट बाजार का निर्माण कराया गया कि यहां के लोग सब्जी का उत्पादन कर हाट बाजार में लाकर बेचेंगे लेकिन सभी सब्जी उत्पादकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने सब्जियों की दुकान लगाकर विक्री की जा रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है ।इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026