Tranding

झारखंड जाने के क्रम में भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ.भीम सिंह चंद्रवंशी पहुंचे बाराचट्टी।

कहा-एकजुट है एनडीए 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी झारखंड जाने के क्रम में आज बाराचट्टी पहुंचे।जहां उनके समर्थकों ने फूल माला देकर स्वागत किया। वे शोभ स्थित जदयू नेता आलोप सिंह चंद्रवंशी के आवास पर थोड़ी देर के लिए ठहरे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ.भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि एनडीए गठबंधन में कोई बिखराव नहीं है। वह पूरी तरह एकजुट और मजबूत है।उन्होंने विरोधी दलों द्वारा भाजपा पर संविधान बदलने की बात को बेबुनियाद व निराधार बताया और कहा कि इंडिया महागठबंधन द्वारा इसे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद से अब तक 106 संशोधन हो चुके हैं, इनमें भाजपा महज 8 संशोधन ही की है।उन्होंने जाति जनगणना के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार की कुछ तकनीकी समस्याओं के वजह से केंद्र में जातीय जनगणना नहीं हो पा रहा है।श्री सिंह ने इच्छा जाहिर की चंद्रवंशी चेतना मंच के तहत सूबे के कमजोर वर्गों के बीच कमिटियां गठित की जा रही है तथा उनके विकास व समृद्धि के लिए सांसद कोष से सामुदायिक चौपाल बनाने की पहल की जाएगी।इसके लिए मंच 25 तरह के मुद्दे तैयार किए हैं। इस मौके पर मौजूद चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी के अलावे जदयू के जिला उपाध्यक्ष व स्थानीय मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. एस.के.वर्मा, सूरज सिंह चंद्रवंशी, दीपक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026