Tranding

कमाने के लिए निकला युवक काशव,पेड़ से लटका हुआ मिला, फैली सनसनी, मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक युवक जोअपने घर से हैदराबाद कमाने के लिए निकला था,मगर वहां नहीं पहुंचकर,उस युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला।शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई,घटना शनिचरी थाना क्षेत्रअंतर्गत गोराबहुअरवा जाने वाले मुख मार्ग में स्थित एक आम के बगीचे में मिला है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।

सदर एसडीपीओ 2,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतक का पहचान,बासोपट्टी गांव निवासी,लक्ष्मण राम के बेटे, कन्हैया राम,उम्र 30वर्ष के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया की मौके पर पहुंच एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है,उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा।एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि युवक पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है,हालांकि मृत् युवक की पत्नी व बच्चों के अलावा उसके घर पर अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पत्नी को सौंप दिया। घटना से कन्हैया राम का घर 500 मीटर की दूरी पर है, स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कन्हैया राम की शादी 6 साल पहले नेपाल के गुलहरिया गांव में हुई थी। मृतक की पत्नी,आशा देवी ने संवाददाता को बताया कि परिवार की माली स्थिति ठीक नहीं है,इसलिए उसके पति हैदराबाद में जाकर मजदूरी का काम करते थे,तीन दिन पहले ही वह हैदराबाद से वापस घर आए थे,दोपहर पुण:हैदराबाद मजदूरी करने जाने के लिए घर से बैग में कपड़ा रखकर निकले,तभी सूचना मिली कि गांव के बगल में ही एकआम के पेड़ से रस्सी के सहारे उनका शव लटका हुआ है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026