Tranding

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त,मांगें हुई पूरी, एक्सरे मशीन लगाया गया।

हाजीपुर/देसरी(वैशाली) बिहार

देसरी प्रखंड में पिछले चार दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मांगें पूरी होने पर समाप्त हो गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी, देसरी ने सिविल सर्जन वैशाली के द्वारा मानी गई माँग से संबंधित पत्र अनशनकारियों को उपलब्ध कराया, जिसके बाद अनशनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, देसरी एवं डॉक्टर भारत साह ने जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराया। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद अनशनकारी अपने समर्थकों के साथ बीपीएस कॉलेज जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल,कर्पूरी ठाकुर एवं वीरचन्द पटेल के स्टेच्यू पर मल्यार्पण किया।भूख हड़ताल के दौरान डिजिटल एक्सरे देसरी अस्पताल में लगा दिया गया है। इसके लिए ऑपरेटर भी उपलब्ध करा दिया गया है। देसरी अस्पताल में फिलहाल सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को एक्सरे सेवा उपलब्ध रहेगा। महिला चिकित्सक एवं स्वीकृत पदों के विरुद्ध चिकित्सकों को भरने, एपीएचसी गाजीपुर के नाम पर रामपुर खैरी में पदस्थापित डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह को गाजीपुर में पदस्थापित करने सहित अन्य मांगों के लिए सिविल सर्जन ने मुख्यालय को पत्र भेजा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्णरूपेण संचालन अगले वित्तीय वर्ष में होने का आश्वासन भी दिया गया है। इस दौरान विधायक प्रतिमा कुमारी दास, प्रमुख देसरी, उपप्रमुख देसरी अजीत कुमार राय ने मांगों के समर्थन में आवश्यक हस्तक्षेप कर भूख हड़ताल समाप्त कराने में अपनी भूमिका निभाया। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के सचिव रंजीत पंडित, सुबोध पासवान एवं रत्नेश कुमार सिंह ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देसरी के परिसर में पिछले 08 जनवरी से ही कर रहे थे। इनके समर्थन में धीरे धीरे जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों सहित आम आवाम का आना जाना बढ़ गया था। देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के सचिव ने बताया कि पिछले दिनों इस संबंध में मुख्यमंत्री से लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तक ध्यान आकृष्ट कराया गया था। बीडीओ देसरी कार्यालय पर दिनांक 25 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही हो पाने के कारण अंत में हमसभी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करना पड़ा। अंत में सरकार ने हमारी मांगें मान ली, जिसके बाद भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार राय, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हेमनारायण विश्वकर्मा, देसरी प्रमुख आनन्द कुमार, देसरी उपप्रमुख अजीत कुमार यादव, अरुण सहनी, रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, मोहम्मद रुस्तम, उत्तम ठाकुर, संजीव कुमार यादव, विशेश्वर सिंह, सोहन कुमार, राकेश सिंह, संतोष कुमार पासवान, सुनील कुमार, अशेश्वर सिंह, योगेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अर्जुन मांझी के अलावे अस्पताल के प्रबंधक गोडेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, संतोष कुमार सहित अस्पताल के अनेकों कर्मी एवं लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026