शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बारवा पंचायत के पूर्व मुखिया चेतमन प्रसाद,उम्र 45 वर्ष की नेपाल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।देर शाम अपने ससुराल प्रसा जिला नेपाल के पांडेपुर से घर लौट रहे थे,तभी नेपाल के जानकीटोला स्थित मोरिया बाजार में एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चेतमन प्रसाद को नेपाल की पुलिस ने बीरगंज केअस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक,बारवा परसौनी गांव के निवासी थे,और उनके परिवार में पत्नी,फूलमति देवी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां है।मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,साथ ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक की पत्नी, फूलमती देवी का रो रो कर बुरा हाल है,वह बेहोश होकर गिर पड़ रही है। पूरे ग्रामीण क्षेत्र में इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है, पूर्व मुखिया की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026