Tranding

नियोजित शिक्षकों को स्नातक कोटि में अविलंब प्रोन्नति देने की मांग संघ ने अधिकारी से की

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ,जिला वैशाली का प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी वैशाली एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली से पंचायत राज एवं नगर निकाय संस्थान अन्तर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों को स्नातक कोटि में प्रोन्नति की माँग की है।प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक (नियोजन एवं सेवा शर्त) नियमावली - 2012 के कंडिका 15(च) (ⅱ) में स्नातक शिक्षकों के 50% पदों को पंचायत एवं प्रखण्ड शिक्षकों के बेसिक ग्रेड में (8) आठ वर्षों की संतोष जनक सेवा पूरी करने वाले स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों की प्रोन्नति से भरने का प्रावधान वर्णित है।जिस‌के लिए प्रखण्ड स्तर पर योग्यताधारी पंचायत एवं प्रखण्ड शिक्षकों की संयुक्त वरीयता सूची तैयार की जायगी।कंडिका 15 (च)(iv) में वर्णित प्रोन्नति का निर्णय प्रखण्ड स्तरीय नियोजन समिति के द्वारा की जाएगी स्नातक कोटि में प्रोन्नति के फलस्वरूप पदस्थापन की कार्रवाई भी नियोजन समिति द्वारा की जानी है। प्रोन्नति की विभागीय कार्रवाई पूर्व में ही हो जाना चाहिए था लेकिन वैशाली जिला में अभी तक स्नातक प्रोन्नति की कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकी है जिस कारण कार्यरत नियोजित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है जबकि बिहार के अधिकांश जिलों में प्रोन्नति की कार्रवाई की जा रही है।जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान एवं जिला वरीय सचिव नवनीत कुमार ने कहा कि जिला वैशाली में शिक्षकों को स्नातक प्रोन्नति सबंधित अहर्ता प्राप्त शिक्षकों की संख्या कितनी है इसकी सूची सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से माँग किया जाय एवं अविलंब स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति दी जाय ताकि शिक्षकों को उसका अधिकार मिल सके एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत बच्चों को विद्यालय में विषयवार शिक्षक मिल सके।उन्होंने कहा कि परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रदेश इकाई के द्वारा CWJC NO 9494/2014 स्नातक प्रोन्नति के मामले केस दायर किया गया था।उसके अवमानना वाद में प्राथमिक शिक्षा, निदेशक बिहार के द्वारा 6 महीने के अंदर प्रोन्नति देने बात कही गई थी।जिसे आजतक पूरा नही किया जा सका।इसमे माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान,वरीय सचिव नवनीत कुमार,हाजीपुर अध्यक्ष राजू रंजन चौधरी,जिला सचिव अजय बिहारी प्रसाद सिंह उर्फ नागमणि,संयोजक अमरेंद्र कुमार,अब्दुल कादिर,मनौर अली नूरानी,विकास रौशन,इंद्रदेव महतो इत्यादि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026