Tranding

एक विवाहित महिला का संदिग्ध स्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में शव मिला है, मृतिका की पहचान ,दोनवार वृति गांव निवासी,सफीला खातून,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है।संवाददाता को पता चला है कि सफीला के पति, सैफुल मियां सुबह मजदूरी करने गए थे,शाम को लौटे तो कमरे में पत्नी का शव मिला, इसके बाद से पूरा परिवार फरार है,परिजनों ने संवाददाता को ने बताया कि 3 साल पहले शादी हुई थी, सफीला का एक दो वर्षीय बेटा भी है,पुलिस फरार परिवार की तलाश में जुड़ गई है।थानाअध्यक्ष,कृष्ण मुरारी ने संवाददाता को बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के माता-पिता को सौंप दिया है। मौत का सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।पुलिसआवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर फरार परिवार की तलाश में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026