Tranding

जिला के 24 युवकों को सऊदी अरब में मिली नौकरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर के बसंत विहार स्थित, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र के परागण में, लर्नट स्किल लिमिटेड की देखरेख से रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है।कंपनी ने एक महीने की विशेष ट्रेनिंग के बाद 24 युवाओं को सऊदी अरब के प्रतिष्ठित कंपनी, एलएटी में नौकरी दिलवाई है।इन युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है, जिसमें, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल फिटर, सुपरवाइजर, सिविल फोरमैन, और एम ई पी जैसे विशेष ट्रेड शामिल है। सभी युवा अपने कार्य स्थल, सऊदीअरब पहुंच चुके हैं,और अपने नए करियर की शुरुआत कर चुके हैं। कंपनी के प्रतिनिधि,गौरव मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इसअवसर पर अमोद कुमार,राजेश कुमार, निधि,संतोष,रितेश चौबे,धर्मेंद्र रामविलास भी उपस्थित थे।सऊदीअरब पहुंचने के बाद 24 युवाओं ने लरनेट स्किलस कंपनी लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। युवाओं के परिजनों ने भी इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है यह पहला भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
77

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026