Tranding

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

जफर अहमद

ब्यूरो रिपोर्ट, मधेपुरा, बिहार

जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा डॉ०संदीप सिंह के द्वारा आज दिनांक 17.01.2025 को सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा हेतु नियम अनुपालन के लिए शपथ दिलाया गया।

 जिला पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिले में दिनांक 01 जनवरी, 2025 से लेकर 31 जनवरी तक किया जा रहा है, जिसके तहत् आमजनों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस क्रम में आज दो जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है जो दोनों अनुमंडलों को आच्छादित करेगा। यातायात के न ड्राईविंग के समय आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है इसका ध्यान रखें। सड़क पर पैदल चलने वाले को बायें से चलना चाहिए, बाईक को सड़क पर घुमाते समय गति धीमी रखनी चाहिए, अनावश्यक बाईक का हार्न न बजायें, हेलमेट को बोझ ना समझें । साथ हीं बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करें, हमेशा अपने वाहन को धीमा चलायें, अपने जीवन को बचायें। उन्होंने जिलावासियों से यातायात नियमों का पालन करते हुए बहुमूल्य जीवन को बचाने की अपील की। 

जिला परिवहन पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बताया गया कि दोपहिया वाहनों को चलाते वक्त आई0एस0आई मार्क हेलमेट पहनें। अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट से सिर पर चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। वाहन चालकों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अनुरोध किया गया। 

उनके द्वारा जिलावासियों से अपील की गई की सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की मदद करें।* साथ ही यह जानकारी दी गई कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों (Good Samaritans) को प्रोत्साहन के रूप में अब 10,000/- रुपये की राशि दिया जाना है। 

साथ ही यह सूचना भी दी गई कि दिनांक 21 जनवरी 2025 को वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मधेपुरा पुराना बस स्टैंड पर किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026