धनंजय शर्मा
बिल्थरारोड, बलिया
उभांव थाना अंतर्गत नगर पंचायत बिल्थरारोड में दो युवाओं के मौत की श्रद्धांजलि का क्रम टूटा नहीं कि तीसरी घटना के क्रम में नगर निवासी युवा टीवी कलाकार अमन जायसवाल (24) की मुंबई में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पता चला कि शुक्रवार की दोपहर के समय फिल्म सिटी के पास बाइक से जा रहे अमन जायसवाल को एक टेलर ने टक्कर मार दी।गंभीर रूप से घायल अमन को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि अमन बिल्थरारोड के प्रतिष्ठित व्यवसाई दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बड़े बेटे थे।अमन मुंबई में रहकर टीवी सीरियल" धरतीपुत्र नंदनी" में काम कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि अब तक तीन सीरियल्स में मुख्य किरदार का रोल भी निभा चुके थे।दुर्घटना के समय वे किसी सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में फिल्म सिटी गए थे।
इस दुःखद घटना की खबर सुनते ही अमन के माता पिता की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुखद घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। युवा कलाकार की असामयिक मौत से नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनवरी माह में बिल्थरारोड में तीसरे युवक की मौत हुई है।इस दुःखद घटना से उनके आवास पर शुभ चिंतकों, रिश्तेदारों, इष्ट मित्र सहित काफी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अमन जायसवाल बिल्थरारोड के स्थानीय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल उर्फ मंटू का भतीजा थे।अमन का शव हवाई मार्ग से आज शनिवार दोपहर 3 बजे वाराणसी लाया जाएगा। इसके बाद तुर्तीपार पुल घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।घटना की जानकारी होते ही उनके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई। उनके दरवाजे पर शुक्रवार की शाम से अभी तक सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सांत्वना देने वालों में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल,भाजपा नेता छट्ठू राम,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव,चेयरमैन दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा,अंजय राव ,पवन मित्तल ,मिंटू मेडिकल,सपा नेता रुद्रप्रताप यादव, बबलू ग्रीन प्लाई, कतवारू मौर्य मौर्या कम्प्यूटर,संतोष यादव राधिका मैरेज हाल,रत्नमणि शर्मा मुस्कान स्टूडियो, मुहम्मद जहीर, उदय यादव, प्रवीण नारायण, मंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026