Tranding

कार और बस की टक्कर में एक कार सवार की मौत, दो जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बस और कार की जबरदस्त टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई,दो बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी हुई है कि बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 727 स्थित गुरवलिया जमुना चौक के समीप बस तथा कार मेंआमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई,जिसमें कार में सवार एक किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही कार में अन्य दो सवार, कार चालक तथा एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है घटना शाम 5:00 बजे की बताई गई है,घटना की सूचना पर पहुंची मनवापुल थाने की पुलिस तथा हाईवे इमरजेंसी सेवा वहां 1033 घटनास्थल पर पहुंची,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है,वहीं घायल दो व्यक्तियों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है, यह इन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।बस चालक फरार है,बस में सवार सभी यात्रियों को गणतब्य जगह भेज दिया गया है,घटना की सूचना पर पुलिस कार में सवार लोगों की पहचान कर उनके संबंधियों को सूचना दे दी गई है।कार में सवार एक युवक एक महिला,एक चालक थे।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026